फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Headmaster and teacher beaten

स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य, शिक्षक को पीटा

Fri, 13 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Headmaster and teacher beaten
जीएसएम पब्लिक स्कूल मित्ईपुर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी । - फोटो : BASTI
स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य, शिक्षक को पीटा
विज्ञापन

बच्चों को लेने गए अभिभावकों ने पांच को पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार
विद्यालय गेट पर फब्तियां कसने को लेकर हुआ था विवाद
पैकोलिया (बस्ती)। छात्राओं पर फब्तियां कसने से मना करने पर गुस्साए बदमाशों ने न सिर्फ एक शिक्षक को बुरी तरह मारा-पीटा बल्कि स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य पर हमला कर दिया। यही नहीं, स्कूल परिसर में बदमाशों के तमंचा लहराने से विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। हालांकि बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने छह में पांच बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मुख्य आरोपी भाग निकला।
प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र और शिक्षक अर्जुन की तहरीर के मुताबिक मितईपुर का विजय कुमार बृहस्पतिवार को एक विद्यालय के गेट पर निकल रही छात्राओं पर फब्तियां कस रहा था। इसे लेकर हुए विवाद में प्रधानाचार्य ने डांट-डपटकर शांत करा दिया, मगर इससे खार खाया विजय शुक्रवार को सुबह राम छत्तर यादव इंटर कॉलेज महाखरपुर (रघवापुर) में पढ़ाने जा रहे पैकोलिया गांव निवासी शिक्षक अर्जुन को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहां से निकलकर सभी बदमाश जीएसएम पब्लिक स्कूल मितईपुर (जीतीपुर) पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र को असलहे से आतंकित कर मारा-पीटा। इस बीच बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों ने पांच बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस तीन बाइक सवार पांचों को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

इस मामले में प्रधानाचार्य और शिक्षक की तहरीर पर मितईपुर के विजय कुमार, कुनगाई बुजुर्ग के अंशु पांडेय, लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइंस के समीर, पूरा पैकोलिया के संदीप कुमार, प्रवेश सिंह तथा गोंडा के मेहनिया ढढ़ौवा निवासी दीपक शुक्ला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। तीनों की बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed