फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   haq came forward to daughters

अपने हक के लिए आगे आईं बेटियां

Wed, 28 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
haq came forward to daughters
पंत पार्क से उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के साक्षा अभियान के तहत नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली निकाली गई। - फोटो : Rajesh Kumar
सूबे की सरकार और ‘अमर उजाला’ के साझा अभियान के तहत मंगलवार को ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली’ निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं में गजब का जोश व उत्साह देखने को मिला। हाथों में बैनर और पोस्टर थामे छात्राएं रैली के जरिए महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दे रही थी। 
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पंत पार्क से सुबह करीब सवा आठ बजे निकली रैली को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर, आरपीएसएफ की कमांडेंट शहरिश सिद्दीकी, एसपी सिटी हेमराज मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां से आयकर कार्यालय, डीएम आवास, हरिओमनगर चौराहा, डीवीएनपीजी कॉलेज चौराहा, इंदिरा बाल विहार तिराहा होते हुए जीडीए कॉम्प्लेक्स पहुंचकर रैली समाप्त हुई। एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भगवती कन्या महाविद्यालय, रामदेई कन्या इंटर कॉलेज, एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेटों ने रैली में हिस्सा लिया। बेटी है तो कल है, सेव गर्ल्स, पढ़े बेटियां-बढे़ं बेटियां, समाजवादी पेंशन बना हर बेसहारों का सहारा, कन्या विद्या धन, बेटी को दे शिक्षा का उजियारा, पढ़ लिखकर करे रोशन जग सारा, महिला हेल्पलाइन 1090, हर नारी को शिक्षा, सुरक्षा सम्मान आदि स्लोगन वाली तख्तियां हाथों में लेकर चल रही छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्या, सीओ कैंट अभय मिश्र ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में बेटियों ने उपयोगिता साबित की 

सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित की है। महिलाएं अगर शिक्षित होंगी तभी हमारा समाज भी तरक्की कर सकेगा। रैली में आई छात्राओं का उत्साह और जज्बा देखकर बहुत अच्छा लगा। बेटियों की शिक्षा से लेकर महिला सशक्कतीकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1090 पर शिकायत करें, तत्काल एक्शन

एसपी सिटी हेमराज मीणा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस सदैव तैयार है। प्रदेश सरकार की ओर से भी महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर कार्यक्रम कर समाज के लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराएं, तत्काल एक्शन लिया जाता है। 

कन्या विद्या धन का उपयोग पढ़ाई में करें

डीआईओएस एएन मौर्या ने महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि कन्या विद्या धन के तहत मिलने वाली 30 हजार रुपये का उपयोग लड़कियां भविष्य की पढ़ाई में करें। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को बेहतर तालीम दिलाएं। बेटियों ने अंतरिक्ष पहुंचने से लेकर रियो ओलंपिक तक में खुद को साबित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed