फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hamsafar will run from 18 december from gorakhpur

गोरखपुर से 18 को चलेगी देश की पहली हमसफर

Mon, 12 Dec 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hamsafar will run from 18 december from gorakhpur
हमसफर ट्रेन।
देश की पहली अत्याधुनिक सुविधाओं वाली पूर्णत: वातानुकूलित ट्रेन ‘हमसफर एक्सप्रेस’ 18 दिसंबर को गोरखपुर से चलेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ट्रेन को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। यहां सदर सांसद महंत आदित्यनाथ व पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ट्रेन को रवाना करेंगे। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों हमसफर एक्सप्रेस की रैक अचानक दिल्ली मंगा लिए जाने के बाद कयास लगाए जाने लगा था कि ट्रेन को आनंद विहार से ही चलाया जाएगा लेकिन अब रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद कयासों पर विराम लग गया है। लखनऊ, मुरादाबाद होकर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से आनंद विहार महज 10 घंटे में पहुंचाएगी। शुरूआती दौर में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और बाद में इसे रोजाना चलाने की तैयारी है। ट्रेन में लगने वाली सभी कोच एसी होंगे और संरक्षा की दृष्टिकोण से इसकी खास डिजाइन की गई है। पहले दिन ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी।
विज्ञापन

हमसफर की ये हैं खूबियां

- सभी कोच थ्री टायर एसी के होंगे।
- कोच एलएचबी (लिंक आफमैन बुश) तकनीक के हैं।
- भोजन की सुविधा का विकल्प भी होगा।
- एक कोच में 72 सीटें होंगी।
- हर कोच में आरओ प्लांट।
- नई तकनीकी की वॉश बेसिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed