फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gwalior defeated to Gorakhpur

ग्वालियर ने गोरखपुर को हराया

Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gwalior defeated to Gorakhpur
आल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में बैटिंग करती कलकत्ता की टीम। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
अखिल भारतीय लक्ष्य प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालियर और धनबाद ने अपने-अपने मुकाबले जीते। ग्वालियर ने पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी मेजबान गोरखपुर को हराया।
विज्ञापन


रेलवे क्रिकेट मैदान पर टॉस जीतकर मेजबान गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में महज 144 रन बनाए। सहीम अहमद ने 57 व मो. एराज ने 33 रन बनाए। ग्वालियर के दीपक बालियान, अभिषेक यादव ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि शिवम को दो विकेट मिले। जवाब में उतरी ग्वालियर की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल की। हबनान रिजवान ने 65 व समीर चौधरी ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। गोरखपुर के अंशुमान को एक सफलता मिली। मैच का उद्घाटन रामेश्वर पांडेय ने किया, जबकि ग्वालियर के समीर चौधरी को योगेश्वर सिंह की स्मृति में डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क मैदान पर धनबाद और कोलकाता के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया। धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। मैच में श्रेष्ठ ने 92 रनों की पारी खेली। इब्ते हसन ने 42 रन बनाए। कोलकाता के अनमोल पांडेय ने चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। अब्दुल वाहिद व गुलजार ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी कोलकाता की टीम 24 ओवर में 123 रन पर आल आउट हो गई। प्रिंस ने 26 व गुलजार ने 24 रन बनाए। धनबाद के अनितेश व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिए। धनबाद के श्रेष्ठ को डॉ. नवनीत जयपुरियार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed