फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   guru nanak

नानकवाणी सुन निहाल हुई संगत, ‘धन गुरुनानक’ की गूंज

Mon, 11 Nov 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
guru nanak
गुरु नानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व पर जटाशंकर गुरु द्वारा में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण
नानकवाणी सुन निहाल हुई संगत, ‘धन गुरुनानक’ की गूंज
विज्ञापन

गोरखपुर। पंजाबी समाज के आराध्य गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशपर्व को लेकर नानक प्रेमियों में जोश और उत्साह चरम पर है। अपने गुरु की ओर से मानवता को लेकर दिए गए संदेशों को जीवन में उतारने के लिए पूरा पंजाबी समाज जटाशंकर गुरुद्वारा में रविवार को उमड़ा। इस दौरान न केवल नानकवाणी सुन पंजाबी समाज निहाल हुआ, बल्कि प्रकाशपर्व के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, देहदान संकल्प सरीखे कार्र्यक्रमों में शामिल होकर मानवता के लिए सच्ची नजीर पेश की।
रविवार को कार्यक्र्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में हजूरी रागी जत्था की ओर से गुरुवाणी कीर्तन से हुई। अरदास और गुरू के हुकमनामा के बाद गुरुनानक देव निशुल्क रक्तदान सेवा केन्द्र से जुड़े सौ से अधिक नियमित रक्तदाताओं को सिरोपा और सम्मान पत्र भेंट कर नवाजा गया। उसके बाद मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिए सभी समाज सेवियों को मंच पर लाकर सम्मान के साथ उन्हें संगत से रूबरू कराया गया। सम्मान के पश्चात श्री गुरू गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने शिविर प्रारंभ किया तो गुरू के सम्मान में रक्तदान करने वालों की भीड़ लग गई। सायंकाल चार बजे तक गुरू के दर्शन, सेवा और लंगर प्रसाद ग्रहण करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। कार्यक्रम के संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू तथा गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह अरोड़ा ने समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजिंदर सिंह, अशोक मल्होत्रा, गगन सहगल, धर्मपाल सिंह राजू, चरनप्रीत सिंह मोंटू, हेमंत चोपड़ा, मनप्रीत सिंह उप्पल, रघुबीर सिंह, हरप्रीत सिंह साहनी, राजू उप्पल, निरंजन सिंह, डॉ. दीपक सिंह, मनोज आनंद, प्रिंस सिंह, नीतू उप्पल, रघुबीर सिंह, सुमित साहनी, मनजीत सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निकलेगी शोभायात्रा
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की शोभायात्रा सोमवार को दोपहर दो बजे गुरूद्वारा जटाशंकर से निकलेगी। गुरुद्वारा से जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, घोष कंपनी, मियां बाजार, टाउनहाल से गोलघर, धर्मशाला चौक होते हुए शाम 7:30 बजे शोभायात्रा का समापन दोबारा गुरुद्वारा जटाशंकर में आकर होगा। जहां भव्य आरती व अरदास के बाद सभी नानक प्रेमी लंगर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed