फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gun licence fraud

फर्जी लाइसेंस के और आरोपियों पर लगेगा रासुका

Tue, 03 Dec 2019 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
gun licence fraud
फर्जी लाइसेंस के और आरोपियों पर लगेगा रासुका
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में रवि गन हाउस के संचालक व आरोपी रवि पांडेय पर रासुका तामील किए जाने की रिपोर्ट सोमवार को शासन को भेज दी गई। अब फर्जीवाड़े में फंसे कुछ और आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी है। पुलिस, प्रशासन की रिपोर्ट तैयार है। जल्द ही रासुका तामील कराया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर से दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई के लिए सिफारिश की गई थी। डीएम ने रवि पांडेय पर की गई इस कार्रवाई की अनुमति प्रदान कर दी। हालांकि दूसरे आरोपी का नाम पुलिस अधिकारी अभी नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और आरोपियों पर रासुका तामील कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि रविवार को रवि पांडेय के पर रासुका के तहत की गई कार्रवाई को तामील कराने के बाद उसकी रिपोर्ट सोमवार को लखनऊ शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन

------
जिन्हें क्लीन चिट मिली, उनके मुकदमे में लग सकती है फाइनल रिपोर्ट
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रखने के आरोप में प्रशासन की रिपोर्ट पर पुलिस ने खोराबार के शिक्षक और आबकारी विभाग के सिपाही समेत दस लोगों को आर्म्स एक्ट में दर्ज केस में चालान किया था। उनमें से अधिकांश की मूल पत्रावलियां मिलने के बाद डीएम से क्लीन चिट मिल गई थी। पुलिस ने अपने स्तर से भी जांच करा ली है। अब पुलिस ने उनके मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पुलिस इसके लिए प्रक्रिया अपना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed