फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governer say, 'India will be the youngest country in the world till 2020

‘2020 तक दुनिया का सबसे जवान देश होगा भारत’

Mon, 30 Nov 2015 09:45 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक ने कहा है कि देश की जनसंख्या में युवाओं की पर्याप्त तादाद है और युवा ही देश की ताकत होते हैं। ऐसे में हमारी ताकत बढ़ी है और इसका सिलसिला भी जारी है। 2020 तक युवाओं के चलते ही हमारा देश दुनिया का सबसे जवान और ताकतवर देश होगा।
विज्ञापन

चीन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘एक बच्चे’ के फार्मूले पर सख्ती करके वह देश वृद्धों का देश बन गया है। राज्यपाल सेंट एंड्रयूज कॉलेज के संस्थापना दिवस समारोह और इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए सोमवार को शहर में थे।
विज्ञापन

इस्लामिया कॉलेज में इस पर चर्चा करते उन्होंने आगे कहा कि कहा कि मृत्यु दर और जन्म दर दोनों में आई कमी के चलते चीन की यह स्थिति आई है। किसी भी देश के विकास के लिए जहां वृद्धों के अनुभव की जरूरत होती है, वहीं युवाओं के ताकत की भी। ऐसे में यह संतुलन बहुत जरूरी है, जो हमारे देश में बना हुआ है। इसके अच्छे परिणाम आने वाले वर्षों में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 116 वर्ष पूरे करने पर उन्होंने कहा कि इस कॉलेज को कोलकाता, इलाहाबाद और गोरखपुर यूनिवर्सिटी जैसी तीन बड़ी संस्थाओं का नेतृत्व मिला है। यह अलग उपलब्धि है। मेरे हिसाब से यह पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड है। सेंट एंड्रूयूज कॉलेज में छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या को लेकर उन्होंने नारी सशक्त्तिकरण की जगह पुरुष सशक्तिकरण की जरूरत बताकर लोगों को हंसाया और गंभीर माहौल को हल्का करने की कोशिश की।

दूसरी तरफ, इस्लामिया कॉलेज के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते और हौसलाफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कॉलेज ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अन्य कॉलेजों को इससे सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने खुद के विद्यार्थी जीवन में मिले उन चार मंत्रों को दोनोें ही कॉलेज के विद्यार्थियों में साझा किया, जिसमें ‘मुस्कुराते रहो’, ‘प्रोत्साहित करो’, ‘किसी की अवमानना न करो’ और ‘हमेशा अच्छा करने का प्रयास करने’ की बात कही गई है। दोनों कॉलेजों में उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई में कड़ी मेहनत करें, जिससे मजबूत पंखों के साथ उम्मीद के खुले आसमान में उड़ने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed