{"_id":"590352b54f1c1b1035c0de59","slug":"gorakhpur-win-to-12-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर ने गाजीपुर को 12 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर ने गाजीपुर को 12 रनों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गोरखपुर क्रिकेट संघ की टीम ने गाजीपुर को 12 रनों से हरा दिया।
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित इस अंडर 16 इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में तीन विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आंजनेय ने शानदार 72 और निखिल ने 51 रनों का योगदान दिया। आसिफ को दो और लोकेश को एक विकेट मिला। लक्ष्य की पीछा करने उतरी गाजीपुर की पूरी टीम 38 ओवर में ही 195 रनों पर ही ढेर हो गई। अभिषेक ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से अभिषेक और मोहित ने चार-चार विकेट लिए, जबकि आयुष और अनुरोध को एक-एक विकेट मिला।