फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur university entrance exam

15 तक ऑनलाइन होंगे प्रवेश पत्र गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रवेश पत्र

Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur university entrance exam
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर से 2016-17 सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश को लेकर आयोजित प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्ता के मुताबिक सभी प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन पत्र 15 मई तक उपलब्ध हो जाएंगे। परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशों को पूरा करके सरलता पूर्वक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रो. गुप्त ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है। जो अभ्यर्थी 10 मई तक अपनी परीक्षा फीस जमा करते हैँ, वे अपना आवेदन पत्र 11 मई तक भर सकेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी सचेत किया कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए यही उचित होगा की प्रवेशार्थी अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक प्रवेश परीक्षाएं 26 मई से 29 मई के बीच आयोजित हैं। 
विज्ञापन


व्यवसायिक पाठ्यक्रम की ओर है रुझान
प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए भरे जा रहे आवेदनों से एक बार फिर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि परास्नातक स्तर पर अभ्यर्थियों का रुझान व्यावसायिक पाठ्यक्रम की ओर ज्यादा है। उन्होंने बताया कि स्नातक कला में अब तक चार हजार, स्नातक वाणिज्य में तीन हजार, स्नातक विज्ञान में चार हजार और एलएलबी में आठ सौ से अधिक अभ्यर्थी अभी तक आवेदन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मई तक ही किए जा सकते हैं आवेदन
प्रवेश परीक्षाओं में अब तक दो दर्जन विदेशी छात्रों के आवेदन आ चुके हैं। इनमें 23 नेपाली तथा एक थाई नागरिकता के अभ्यर्थी है। विदेशियों अभ्यर्थियों में से सर्वाधिक 21 अभ्यर्थी स्नातक कृषि पाठ्यक्रम के हैं जबकि बीकॉम, एमएससी रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में पाठ्यक्रम में एक-एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed