फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University declared notification for admission

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश को निकले फॉर्म

Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University declared notification for admission
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 22 अप्रैल से फॉर्म भरे जा सकेंगे। 21 मई इसकी अंतिम तिथि है। सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे। प्रवेश परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेंगी। स्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा एक जून से होगी। वहीं स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेंगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया काफी सरल बनाई गई है। एक ही दिन में सारी प्रक्रिया खत्म की जा सकती है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन


यूजी के फॉर्म भरने के सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तय किए गए हैं। वहीं पीजी कोर्स के सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के पाल्यों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 
तारीख    (सुबह 9-11 बजे)                        (दोपहर 2-4 बजे) 
                विषय                                                    विषय          
5 जून    एमए (शिक्षाशास्त्र), एलएलएम        अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान     
6 जून    समाजशास्त्र, दृश्यकला मंचकला        प्राचीन इतिहास, इलेक्ट्रॉनिक्स, वनस्पति विज्ञान    
7 जून    रसायनशास्त्र, गृह विज्ञान                    बायोटेकभनोलॉजी, संस्कृत, सांख्यिकी    
8 जून    मनोविज्ञान, एमकॉम                            मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, दर्शनशास्त्र
9 जून    भौतिकी, राजनीति विज्ञान                    उर्दू, भूगोल, प्राणि विज्ञान
10 जून    हिंदी, माइक्रोबायोलॉजी                    अंग्रेजी, गणित, कृषि, सतत शिक्षा और प्रसार कार्य    
11 जून    एमएड (प्रथम तथा द्वितीय प्रश्नपत्र)    आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन (पीजी डिप्लोमा)

स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 
तारीख    (सुबह 9-11.30 बजे)    (दोपहर 2-4.30 बजे) 
                विषय                                विषय        
1 जून    बीएससी गणित            बीएससी जीव विज्ञान    
2 जून    बीकॉम, बीबीए            बीसीए, बीएससी(कृषि) 
3 जून    एलएलबी                    बीजे                            
4 जून    बीए

प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न
यूजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सभी सवाल इंटरमीडिएट स्तर के होंगे। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है। वहीं पीजी कोर्स की प्रवेश प्रवेश परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो दो-दो अंकों के होंगे।

 
स्नातक कोर्स में सीटों की संख्या
बीए-1950, बीकॉम-400, बीएससी गणित- 240, बीएससी जीव विज्ञान- 120, बीएससी कृषि- 300 (केवल महाविद्यालयों में), बीएससी गृहविज्ञान- 40, एलएलबी- 320, बीजे, 60, बीबीए-60, बीसीए- 40 
स्नातकोत्तर में- 2050 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed