फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur's man died in aouth africa due to yellow fever

येलो फीवर से साउथ अफ्रीका में गोरखपुर के युवक की मौत 

Wed, 13 Apr 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Apr 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur's man died in aouth africa due to yellow fever
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
संक्रामक रोग येलो फीवर से साउथ अफ्रीका में गोरखपुर के युवक की मौत हो गई है। मृतक बाबू राम यादव गुलरिहा इलाके के भटहट के रहने वाले हैं। शव को पैक करके विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली की विशेष टीम भी साथ आएगी जो बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार गोरखपुर में करेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है और पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

loader

जानलेवा संक्रामक रोग येलो फीवर फिलहाल विदेशों में ही है। भारत में अभी तक इस रोग के लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस वजह से विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि येलो फीवर बहुत तेजी से फैलता है। इससे शव का अंतिम संस्कार बड़ी सावधानी से करना होगा। चूंकि शव पैक और उसे खोला जाना खतरे से खाली नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर वालों से वार्ता कर चुकी है और भटहट स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी जानकारी दी गई है कि वह निगरानी रखे। पुलिस प्रशासन के साथ ही शासन को भी इसकी जानकारी भेजी गई है। शव के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से विशेष टीम आएगी जिसकी निगरानी में ही अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि मृतक के भाई शव को लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके है। बृहस्पतिवार को शव भटहट पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed