{"_id":"5dd4486e8ebc3e54a438f7ce","slug":"gorakhpur-residents-will-spend-their-time-in-devotion-to-krishna-preparations-to-open-iskcon-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण की भक्ति में गोते लगाएंगे गोरखपुरवासी, इस्कॉन मंदिर खुलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण की भक्ति में गोते लगाएंगे गोरखपुरवासी, इस्कॉन मंदिर खुलने की तैयारी
Wed, 20 Nov 2019 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
श्रीकृष्ण भक्ति की ख्यातिलब्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) मंदिर के गोरखपुर में खुलने की कवायद शुरू हो गयी है। उसके लिए दिसंबर में एक प्रचार केंद्र की विधिवत स्थापना की जाएगी ताकि यहां के लोग 'हरे कृष्ण' महामंत्र के साथ नगर कीर्तन और प्रसाद वितरण का लाभ ले सकें।
वहीं संस्था की ओर से मंदिर के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। इसी वर्ष जून में इस्कान लखनऊ के अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक का आयोजन गोरखपुर में किया गया था। बैठक में मंदिर खोलने पर सहमति के साथ ही दिसंबर तक प्रचार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था।
इस्कान के संयोजक विद्यापति माधवदास का कहना है कि गोरखपुर के भक्तों ने पहले केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। दिसंबर के अंत तक केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर के जमीन की तलाश पूर्ण की जाएगी।