फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur people protest against Petrol Pump manager murder case

गोरखपुर: पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2019 11:10 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 19 Nov 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur people protest against Petrol Pump manager murder case
शव के साथ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गोरखपुर के बेलीपार इलाके में हुए पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के बाद आज इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। मंगलवार सुबह अल्हदादपुर चौराहे मृतक मैनेजर का शव रखकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर जमा हुई भीड़ के कारण भारी जाम लग गया। लोगों को आवाजाही में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बेलीपार इलाके के बगहा बीर बाबा मंदिर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महरौली पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्रा को गोली मारकर एक 11 लाख रुपए लूट लिए थे। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के मैनेजर शनिवार और रविवार की बिक्री का पैसा बैंक में जमा करने के लिए सोमवार की सुबह निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगहा बीर बाबा मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली और सीने व पैर में गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed