फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news wether news latest news cold wave

गोरखपुर में महसूस की गई श्रीनगर जैसी सर्दी, कई सालों का टूटा रिकार्ड

Thu, 26 Dec 2019 08:42 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 26 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news wether news latest news cold wave
सुबह से शाम तक ठंड रहा। - फोटो : अमर उजाला।
शहर में बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सबसे कम रहा। दिन का तापमान भी मात्र 11.4 डिग्री ही चढ़ सका। सामान्य से करीब 13 डिग्री कम तापमान होने की वजह से सुबह से शाम तक लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए और आसमान में कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री ही रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन इस ठंड से राहत की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर जारी रही। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद राजस्थान की ओर चल रही पछुवा हवा ने गोरखपुर में कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री होने के साथ सुबह से ही कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई। दिन चढ़ने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली। सूरज भी नहीं निकला और न ही पूरे दिन कोहरा छंटा। दिन का भी तापमान भी मात्र 11.4 डिग्री तक ही चढ़ सका।
विज्ञापन


अधिक ठंड और कोहरा का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिखा। कई ट्रेनें लेट हुईं तो कई फ्लाइटों का संचालन भी बिगड़ा रहा। दिनभर रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को भी ठंड के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed