फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur nagar nigam faced problem for garbage collection

विरोध के चलते महेसरा में भी रुकी कूड़े की डंपिंग

Sun, 09 Oct 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur nagar nigam faced problem for garbage collection
गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से शहर के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड की अनदेखी कर शहरियों को गंदगी के बीच रहने पर विवश कर रहे नगर निगम को अपना कूड़ा अब खुद ही भारी पड़ने लगा है। कचरे के व्यवस्थित निस्तारण के नाम पर कई सालों से नए-नए प्रयोग करने के बीच कुछ समय पहले से महेसरा में ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित जमीन पर कूड़े की डंपिंग शुरू की थी। कूड़े के बढ़ते ढेर और इसके सड़ने से संक्रमण का खतरा देख आसपास के लोगों ने न सिर्फ इसका विरोध शुरू कर दिया है, बल्कि नगर निगम के कचरा संग्रह वाहनों को वापस लौटाकर वहां कूड़े की डंपिंग रोक दी।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस सहित अन्य कई गंभीर रोगों के संक्रमण के मरीज दिनोंदिन बढ़ने के बाद भी शहर के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता कभी नहीं बना। यही वजह है कि नगर निगम की गाड़ियां ही हाइवे के किनारे खाली जमीन देख कहीं भी कूड़ा फेंकना शुरू कर देती हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव के गोरखपुर दौरे के दौरान गंदगी को लेकर आला अफसरों को टोकने पर दो दिन पूर्व कमिश्नर ने नगर आयुक्त के साथ न सिर्फ शहर का दौरा किया बल्कि खतरनाक नौबत तक पहुंचे कूड़े के ढेरों का सामना कराया।
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम ने पैडलेगंज तिराहे से देवरिया बाईपास तिराहे के बीच मेन रोड के दोनों तरफ मौजूद कूड़े के ढेरों का समतलीकरण कराके वहीं के गड्ढों में कचरा भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निस्तारण का मुकम्मल बंदोबस्त न होने के कारण शहर के अन्य इलाकों के कूड़े के ढेर भी वहीं दफन कराने की कोशिशें चल रही हैं। इस बीच महेसरा में ट्रेंचिंग ग्राउंड की योजना बताकर हाइवे किनारे की जिस जगह को नगर निगम कूड़ा डंपिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा था, वहां भी विरोध शुरू हो गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के विरोध के चलते कूड़ा निस्तारण में अब काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नगर निगम वाराणसी रोड पर झरवा के पास कूड़ा डंप करते समय आसपास के लोगों का विरोध झेल चुका है तो उससे पहले राप्ती के किनारे कचरे के ढेर से एकला बांध को आधार देने के नाम पर की गई कूड़े की डंपिंग भी विरोध में घिरी थी। इन सबके बावजूद कूड़े के सही ढंग से निस्तारण पर नगर निगम के गंभीर न होने से आने वाले दिनों में शहर में गंदगी की समस्या और गहराने का खतरा बढ़ गया है।

क्षेत्र के 150-200 लोगों ने कूड़ा गिराने का विरोध किया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इससे अवगत करा दिया गया है। 
प्रेमलता, पार्षद, मोहरीपुर

नगर निगम को अपनी जमीन पर कूड़ा गिराने का पूरा अधिकार है। कोई भी निगम को ऐसा करने से रोकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed