फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mairathan

मैराथन में रानीखेत के अनिल और केन्या की हन्नाह ने लहराया परचम

Sat, 10 Aug 2019 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur mairathan
विज्ञापन

मैराथन में रानीखेत के अनिल और केन्या की हन्नाह ने लहराया परचम
गोरखपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित पूर्र्वांचल हॉफ मैराथन में रानीखेत के अनिल कुमार यादव ने बाजी मारी है। वहीं इथोपिया के निकिऐश दूसरे और गोरखपुर के प्रदीप कुमार कन्नौजिया तीसरे पायदान पर रहे। 21 किलोमीटर लंबी रेस को अनिल ने 1:9:53 समय में पूरी की। वहीं महिला वर्ग में विदेशी धाविका केन्या की हन्नाह अव्वल रहीं। द्वितीय स्थान अमरोहा की रेनू और तृतीय स्थान बरेली की विनीता ने हासिल किया। महिला वर्ग में हन्नाह ने एक घंटा 24 मिनट और 13 सेकेंड में रेस को पूरा किया।
मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने सुबह 6:51 मिनट पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा से शुरू होकर, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज, सिक्टौर, सहारा स्टेट, जीडीए, तारामंडल चौक, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज होते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा पर खत्म हुई। दौड़ में केन्या, इथोपिया, कजाकिस्तान और नेपाल समेत राजस्थान, कनार्टक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार के धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, मनोज मिश्र मिहिर के साथ मांझी फिल्म के निर्देशक अजीत श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के रूप में चेक और ट्रॉफी प्रदान की। मैराथन के आयोजक राज कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। मैराथन को सफल बनाने में संतोष मिश्रा, अखिल दुबे, विवेक सिंह, संजीव कुमार, रंजीत चतुर्वेदी, प्रिंस सिंह, विपिन शुक्ला, छोटू शुक्ला, अभिषेक, धीरज, अमन उपाध्याय आदि की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार (महिला वर्ग)
महिला वर्ग में क्रमश: चतुर्थ से लेकर दसवां स्थान हासिल करने वालों में इथोपिया की नेलकम, गोखपुर की काजल पासवान, साधना और गरिमा, कुशीनगर की रूना मौर्या, नंदिता और रतन प्रिया मिश्रा के नाम शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग केन्या के इसाक कैंबाई को चौथा, गाजीपुर के हरेंद्र चौहान पांचवे, वाराणसी के मो. शाहिद छठवें, गोरखपुर के दीपू निषाद सातवें, वाराणसी के संजय चौधरी आठवें, गोरखपुर के अमित और देवरिया के रामश्रय क्रमश: नौंवे और दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed