फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur girls alongwith mother accuses father for harassing them

शर्मनाक: ग्राम प्रधान पिता बेटियों के साथ करता था दुष्कर्म, विरोध करने पर मां की भी होती थी पिटाई

Tue, 17 Sep 2019 07:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 17 Sep 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur girls alongwith mother accuses father for harassing them
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

गोरखपुर के संतकबीरनगर धनघटा क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान पर उसकी दो बेटियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छोटी बेटी के साथ कुकृत्य की घटना देख लेने और विरोध करने पर पत्नी और बेटियों की पिटाई भी करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी प्रधान पर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब पीड़ित बेटियों का कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में जुटी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 और 13 वर्षीय सगी बहनों का आरोप है कि उसका ग्राम प्रधान पिता चार-पांच वर्षों से उनके साथ दुष्कर्म करता रहा है। विरोध करने पर पिता उन्हें कट्टा व चाकू दिखाकर चुप करा देता था। एक बार उनकी मां ने पिता को छोटी बहन के साथ आपत्तिजक हालत में देख लिया। मां ने विरोध किया तो पिता ने उनकी और दोनों बहनों की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर दोनों बहनें दो सितंबर को भाई के साथ धनघटा थाने पहुंचीं और पुलिस को आपबीती सुनाई। दोनों ने तहरीर देकर पिता के खिलाफ कार्रवाई और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तत्काल आरोपी प्रधान पर केस दर्ज कर लिया था। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोर्ट में उनका बयान कराया जाएगा। आरोपी प्रधान की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed