फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   M Yogi Adityanath Offers Prayers to Guru Gorakhnath on Vijayadashami Prays for Public Welfare

गोरखपुर: विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन, लोककल्याण की कामना की

Tue, 20 Oct 2026 11:48 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 20 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

नाथपंथ की साधना परंपरा में गुरु को योग, अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मबोध का मार्ग दिखाने वाला माना जाता है। विजयादशमी पर होने वाला श्रीनाथ पूजन इसी आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
M Yogi Adityanath Offers Prayers to Guru Gorakhnath on Vijayadashami Prays for Public Welfare
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु-शिष्य परंपरा और नाथपंथ की आध्यात्मिक विरासत की झलक देखने को मिली। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से विशेष पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए लोककल्याण और समस्त जगत के मंगल की कामना की।

विज्ञापन

तुरही, नगाड़ों और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच योगी आदित्यनाथ मठ से मंदिर पहुंचे। विशेष परिधान में सुसज्जित गोरक्षपीठाधीश्वर की अगवानी के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। श्रीनाथ पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देव विग्रहों की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

गुरु-शिष्य परंपरा का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है श्रीनाथ पूजन
नाथपंथ की साधना परंपरा में गुरु को योग, अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मबोध का मार्ग दिखाने वाला माना जाता है। विजयादशमी पर होने वाला श्रीनाथ पूजन इसी आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोरक्षपीठ में पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा गुरु के प्रति समर्पण, श्रद्धा और लोककल्याण की भावना को प्रकट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दिनभर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होना है। मध्याह्न में पारंपरिक तिलकोत्सव के दौरान योगी आदित्यनाथ नाथ योगियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम को वह मंदिर से निकलने वाली विजय शोभायात्रा की अगुवाई भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed