फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur defeated basti 49 runs

गोरखपुर ने बस्ती को 49 रनों से हराया 

Mon, 25 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur defeated basti 49 runs
क्रिकेट
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच मेें गोरखपुर ने बस्ती को 49 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड में हो रही प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 136 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें अभिषेक शुक्ला और सम्राट सिंह ने 26-26 रन, आदित्य पांडेय ने 13 और प्रतीक राज चौधरी ने नाबाद रहते हुए 24 रनों का योगदान दिया। वहीं बस्ती के फराज अंसारी ने तीन, संदीप पांडेय ने दो, वीरेंद्र यादव, आदेश वर्मा, जनार्दन सिंह और मो. जिया ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए बस्ती की टीम मात्र 23 ओवरों में 87 रन पर ही सिमट गई। बस्ती की ओर से बल्लेबाजी करते हुए खुर्शीद आलम ने सबसे ज्यादा 28 रन, ज्ञानेंद्र चौधरी और जनार्दन सिंह ने 12-12 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए किशन चौहान और सनी पांडेय ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अजीत यादव ने 2 और त्रियांबक शुक्ला ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed