फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime

पहले बताया था खुदकुशी अब हत्या का केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime
पहले बताया था खुदकुशी अब हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार इलाके के कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास चंद्रिका कॉलोनी में पूर्व महिला मित्र के घर के सामने गोली लगने से हुई प्रापर्टी डीलर बलराम यादव की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पहले इसे खुदकुशी का मामला बताया था मगर रविवार सुबह सपा नेताओं के थाने में जुटने पर पुलिस ने मृतक के भाई सिकंदर यादव की तहरीर के आधार पर पूर्व महिला मित्र आकृति दुबे, उसकी मां शालिनी दुबे और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक प्रापर्टी का काम करने वाले बलराम की रामनगर करजहां में जमीन थी। पास में ही आकृति का भी घर है। घर से बलराम प्लाट से ही खाना खाकर आने की बात कहते हुए निकला था। वहीं पर आकृति आई और उसे बुलाकर घर ले गई फिर मां और चार लोगों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बाहर लाकर रख दिया था। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोगों ने बलराम को घर में बुलाकर ले जाते भी देखा था। मगर घटना के तत्काल बाद पुलिस इसे खुदकुशी बताकर आरोपियों को बचाने की कोशिश करने लगी। मृतक के चचेरे भाई शैलेश यादव सपा से ब्लॉक प्रमुख है। मामले की जानकारी होने पर कई सपा नेता भी थाने पर जुट गए। रविवार को नेताओं ने घटना को हत्या बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

असलहा बरामद ना होना बड़ा सवाल
बलराम यादव के घरवाले असलहा बरामद नहीं होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक तो बलराम के पास कोई असलहा नहीं था दूसरे यदि वह खुदकुशी करता तो आरोपी असलहा लेकर क्यों भागते। साक्ष्य को छिपाने के लिए आरोपी असलहा लेकर भागे हैं। पुलिस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें तो पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सच्चाई होगी जल्द सामने आ जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed