{"_id":"5db5ad708ebc3e01416b4c8c","slug":"gorakhpur-crime-gorakhpur-city-news-gkp3271153107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोखा के कहने पर घर बुलाकर लाठियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोखा के कहने पर घर बुलाकर लाठियों से पीटा
विज्ञापन

चिल्लूपार।चार दिन पूर्व दरवाजे से चोरी गई दो भैंस की जानकारी करने पर सोखा ने चोर का नाम बताया, तो प्रधान ने बताए गए चोर को घर बुलाकर लाठियों से पीटा। पीटे गए व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के घुरहू यादव की दो भैंस चार दिन पूर्व रात में दरवाजे से चोरी चली गई थी। घुरहू यादव के भतीजे पहलवान श्याम दुलारे यादव सकराखोर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान है। यह लोग भैंस का पता लगाते हुए किसी सोखा के पास पहुंचे तो सोखा ने धनौली गांव के नट मुख्तार का नाम बताया। इसी पर आज दिन में प्रधान ने मुख्तार को घर बुलवाया। आरोप है कि लाठियों से उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।