फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime

पांच साल लिव इन में रहने के बाद हुआ ब्रेकअप, बौखलाए युवक ने युवती पर थूक दी गुटखे की पीक 

Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गोरखपुर में एक प्रेमी जोड़े के बीच आपसी विवाद के बाद अजीबेगरीब झगड़े का मामला सामने आया है। खोराबार के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव का चचेरा भाई बलराम यादव और कोतवाली इलाके के एक अस्पताल की नर्स के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों पिछले पांच वर्षों से मद्रहवा गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। 

विज्ञापन


इस बीच उसे पता चला कि बलराम ने बिना बताए किसी और युवती से शादी कर ली है। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली। यह बात बलराम को नागवार गुजरी और उसने युवती का पीछा शुरू कर दिया। मंगलवार रात नौ बजे युवती अस्पताल से अपने स्कूटी से घर जा रही थी। इस दौरान मोहद्दीपुर से बलराम ने पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वह रास्ते में युवती के साथ छेड़छाड़ भी करता रहा। सिंघड़िया के पास मौका मिलते ही उसने युवती के मुंह पर गुटखे की पीक थूक दी और भाग गया। युवती ने इसकी शिकायत खोराबार पुलिस से की है। युवती का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद बलराम आए दिन वह उसके साथ छेड़खानी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती ने छेड़खानी और दबंगई से आजिज आकर अपने आने जाने का रास्ता बदल दिया था। वह देवरिया बाईपास मार्ग से होकर जाने लगी थी। पिछले एक महीने से वह दोबारा मोहद्दीपुर से होकर जाने लगी। इसी बीच एक दिन मौका पाकर बलराम ने उसके साथ यह हरकत की।

खबर है कि बलराम इससे पहले भी वह कई लोगों को परेशान कर चुका है। वह अपने चचेरे भाई ब्लॉक प्रमुख के नाम पर आए दिन लोगों को धमकी देता रहता है। खुद ब्लॉक प्रमुख भी उसकी हरकतों से परेशान रहते हैं।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने मामले को लेकर कहा कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed