फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur CM diwali

वनटांगिया गांव के बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 26 Oct 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur CM diwali
वनटांगिया गांव के बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। हर बार की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वनटांगिया गांव के बच्चों के साथ ही दिवाली मनाएंगे। शनिवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अगले दिन रविवार को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे के करीब गोरखपुर पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर सीधे वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में उतरेगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पंचायतीराज महकमे समेत कई अन्य विभागों के अफसर-कर्मचारी भी जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में जमे रहे। गांव की सफाई के साथ ही अधूरे पड़े आवास और शौचालयों का निर्माण पूरा कराया गया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को गोरखपुर पहुंचेंगे। अभी उनके आने का समय नहीं तय हुआ है। इतनी ही जानकारी है कि मुख्यमंत्री हमेशा की तरह इस बार भी वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को विस्तृत कार्यक्रम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed