फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur celeberated christmas, said, "Merry Christmas"

ठंड पर भारी पड़ा क्रिसमस का उत्साह और उमंग

Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur celeberated christmas, said, "Merry Christmas"
गिरजाघरों में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना हुई। - फोटो : Amar Ujala
शहर में सोमवार को कड़ाके की ठंड के बाद भी क्रिसमस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु के आगमन पर रविवार देर रात तक चर्चों में ‘मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा’ गूंजा। वहीं सुबह होते ही लोग फिर चर्च पहुंचे और प्रार्थना कर प्रभु यीशु के प्रति श्रद्धा प्रकट की। सुबह की प्रार्थना व आशीर्वाद के बाद पूरे दिन उल्लास का वातावरण बना रहा। सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्चों में मेले सा माहौल रहा और शहर में ‘मैरी क्रिसमस’ की गूंज।
विज्ञापन


चर्चों में सोमवार को सबेरे ही सपरिवार लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। सभी ने पहले मोमबत्तियां जलाईं, फिर प्रार्थना कर प्रभु यीशु का आशीष लिया। इसके बाद शुरू हुआ खुशियां साझा करने का दौर। घरों में महिलाएं केक, डोनट, गुझिया समेत कई लजीज व्यंजन बनाकर मेहमानों के स्वागत में व्यस्त रहीं, तो युवा समूह में घर-घर घूमे और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


सेंट जोसेफ चर्च में सुबह पादरी सीबी चन ने प्रार्थना कराई और सभी को बधाई देते हुए सुख, समृद्धि की कामना की। लिटिल फ्लावर चर्च धर्मपुर में फादर राजेश की अगुवाई में प्रार्थना हुई। इसके बाद महाप्रसाद बांटा गया। सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में सुबह नौ बजे से ही मसीही समुदाय के लोगों का प्रार्थना के लिए आना शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। विशेष प्रार्थना सभा में पादरी संजय विन्सेंट ने प्रभु के बताए सत्य, शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मोरिसन डायसन, प्रवीण जेम्स ने उन्हें सहयोग दिया। इस मौके पर मसीही सेवक वीपी अलेक्जेंडर, अमित राबर्ट, मधुप बेली, विनोद आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में भी सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। यहां प्रार्थना डीकन डीआर लाल के नेतृत्व में की गई। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में पादरी डेविड आंद्रियांस, सेंट मार्टिन चर्च में पादरी रोशन लाल, सेंट मार्क चर्च में पादरी अजील लारेंस, मसीही कलीसिया में पादरी राकेश जॉन और सेंट एंड्रयूज चर्च में पादरी हेलरी जसवंत लाल ने प्रार्थना कराई।

यादों को कैमरे में संजोया
आकर्षक ढंग से सजे चर्चों में प्रार्थना के बाद युवा और बच्चे सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। कोई सेंटा क्लाज के पास, तो कोई मदर मैरी के साथ फोटो खींचने में जुटा था। 
 
रेस्तरां व थिएटर रहे फुल
क्रिसमस पर युवाओं ने खूब मस्ती की। वे साथियों के साथ घूमने निकले। कुछ ने रेस्तरां में जाकर सामूहिक भोजन किया तो कुछ ने सिनेमा देखकर त्योहार मनाया। 

मेले सा नजारा दिखा
बशारतपुर, राप्तीनगर, धर्मपुर, पादरी बाजार आदि मोहल्लों में बुधवार को मेले सा माहौल रहा। समूह बनाकर लोग एक-दूसरे के घर जाकर लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। जगह-जगह बिक रहे रंग-बिरंगे गुब्बारे त्योहार में रंग भर रहे थे।

सेंटा क्लाज ने दिए उपहार
कई बड़े चर्चों के पास व घरों पर बच्चों को सेंटा क्लाज का इंतजार था। इसी बीच सेंट जांच, मसीही कलीसिया, सेंट मार्टिन, सेंट एंड्रयूज चर्च व बशारतपुर ईसाई बस्ती के बीच जब सेंटा क्लाज आया तो बच्चों के चेहरे चमक उठे। सेंटा क्लाज ने बच्चों में चाकलेट, टाफियां व अन्य उपहार बांटें।
 
व्हाट्सएप, फेसबुक पर शुभकामनाएं
रविवार आधी रात से ही व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहा। उपहार देने-लेने का दौर भी खूब चला। लोगों ने ग्रीटिंग व फूल के साथ उपहार देकर शुभचिंतकों और मित्रों को मेरी क्रिसमस कहा। 


शहर ने पेश की सौहार्द की मिसाल
चर्चों में सिर्फ मसीही समुदाय के लोग ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्मों के लोग भी प्रार्थना करते नजर आए। मसीही समुदाय के युवाओं के साथ दूसरे धर्मों के उनके दोस्तों ने भी त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed