फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   General serjury will be hold in district hospital from yesterday

कल से जिला अस्पताल में नहीं हो पाएगी जनरल सर्जरी

Wed, 30 Dec 2015 09:22 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्पताल में सर्जरी के मरीजों की मुसीबत बढ़ने वाली है। अस्पताल में दो ही सर्जन हैं। इनमें से एक वृहस्पतिवार को रिटायर हो जाएंगे, जबकि एक सर्जन ओपीडी देखेंगे। यदि उन्हें सर्जरी में लगाया गया तो ओपीडी प्रभावित होगी। कुछ दिन पहले अस्पताल प्रशासन ने जिम्मेदार अफसरों को पत्र भेजकर इस बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन अब तक किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी।

जिला अस्पताल में दो वरिष्ठ सर्जन कार्यरत हैं। डॉ. एके श्रीवास्तव और डॉ. एचआर वर्मा। डॉ. वर्मा 31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे। डॉ. एके श्रीवास्तव ओपीडी के अलावा चिकित्सा अधीक्षक का भी काम देखते हैं। ऐसे में सर्जरी में जा पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। यदि किसी दिन वह सर्जरी करने गए भी तो उस दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की सांसत बढ़नी तय है। अगले महीने अस्पताल के सीटी स्कैन के डॉक्टर भी रिटायर हो रहे हैं यदि वहां भी जल्द तैनाती नहीं हुई तो सीटी स्कैन सेवा भी ठप हो जाएगी।
विज्ञापन


इस पर एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने कहा कि अस्पताल के सर्जन डॉ. एचआर वर्मा रिटायर हो रहे हैं। रिक्त पद पर डॉक्टर की तैनाती के लिए पहले ही शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड बंद नहीं होगा
गोरखपुर। महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट भी बृहस्पतिवार को रिटायर हो रहे हैं मगर वहां पहले ही इंतजाम कर लिया गया है। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी महिला अस्पताल में लगाई गई है। जिला अस्पताल के तीनों रेडियोलॉजिस्ट को महिला अस्पताल में ड्यूटी करनी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed