{"_id":"576d48404f1c1b375bb4804e","slug":"general-seats-of-ba-are-filled-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए की जनरल सीट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए की जनरल सीट फुल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए की जनरल सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग में 349 प्रवेश के साथ सामान्य की सभी 975 सीटें फुल हो गईं। शनिवार को अब ओबीसी, एससी और एसटी सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी।
बीए के प्रवेश संयोजक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा में 198.5 से लेकर 169.5 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पूरे दिन चली प्रक्रिया में करीब 360 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंचे, इनमें 349 को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी की। उधर बीकॉम में क्षैतिज आरक्षण के तहत 12 अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए गए। बीकॉम प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी संवर्ग की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
आज होने वाले प्रवेश
बीए
ओबीसी : 156 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
एससी : 142.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
एसटी : 115.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
बीकॉम
जनरल : 273 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
ओबीसी : 243 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
एससी : 175.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
एसटी : 132 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
विज्ञापन
विभागवार कट ऑफ मेरिट
प्राणि विज्ञान
2 जुलाई : अनारक्षित संवर्ग 138 अंक तक (प्रतीक्षा सूची 122 अंक तक)
4 जुलाई : ओबीसी संवर्ग में 130 अंक तक (प्रतीक्षा सूची 108 अंक तक), एससी संवर्ग 122 अंक तक तथा एसटी संवर्ग 118 अंक तक (प्रतीक्षा सूची 54 अंक तक), क्षैतिज आरक्षण के लाभार्थी
गणित
2 जुलाई : सभी संवर्ग 120 अंक तक, एससी 82 अंक तक तथा एसटी संवर्ग 70 अंक तक, प्रतीक्षा सूची सभी संवर्ग 114 अंक तक, एसटी 70 अंक तक, एसटी के सभी आवेदक, सांख्यिकी विषय के सभी आवेदक
बायोटेक्नालाजी
2 जुलाई : सभी संवर्ग 86 अंक तक (प्रतीक्षा सूची 68 अंक तक)
4 जुलाई : ओबीसी 82 अंक तक (प्रतीक्षा सूची 122 अंक तक), एससी के 40 अंक तक के अभ्यर्थी

शुरू हुई परास्नातक प्रवेश की तैयारी
बीए, बीएससी और बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचाने के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन अब परास्नातक प्रवेश की तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर कई विभागों ने अपनी कट ऑफ मेरिट जारी कर दी। विज्ञान वर्ग में प्राणि विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान समेत कई विभागों की कट ऑफ मेरिट जारी हुई जबकि कला वर्ग में अर्थशास्त्र विभाग ने अपनी मेरिट सूची जारी की है। हालांकि इस विभाग ने अभी प्रवेश तिथि की घोषणा नहीं की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक दो से तीन दिन के अंदर सभी विभाग प्रवेशांक की कट ऑफ मेरिट जारी कर देंगे।