{"_id":"5df8fb868ebc3e87f03069c1","slug":"geetanjali-sharma-and-team-live-performence-at-kapilvastu-mahotsava","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव की तीसरी शाम, ब्रज की लठमार होली से सराबोर हुई बुद्ध की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव की तीसरी शाम, ब्रज की लठमार होली से सराबोर हुई बुद्ध की धरती
Wed, 18 Dec 2019 11:51 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
गीतांजलि शर्मा एंड टीम की प्रस्तुति हर किसी के जुबां पर छाई रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में कपिलवस्तु महोत्सव की तीसरी शाम बुद्ध की धरती पर मानो ब्रज उतरा आया। लोकनृत्य की कृष्ण लीलाओं के माध्यम से गीतांजलि शर्मा और उनकी टीम ने ब्रज की लठमार होली की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि बुद्धवासी ब्रज की भक्ति में घुल गए।
फूलों की बारिश के बीच आज बिरज में होरी रे रसिया... के सुर गुंजे तो लोग फाल्गुन रंग में सरोबार हो गए। जिला कारागार के सामने मैदान में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव में शिरकत करने आई गीतांजलि शर्मा ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। पहली बार महोत्सव के मंच पर पहुंची अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्यांगना यश भारती सम्मानित गीतांजलि शर्मा एंड टीम की प्रस्तुति हर किसी के जुबां पर छाई रही।
गीतांजलि शर्मा ने सावरियां आजा रे आजा... की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद नंद लाल के लाला है... की प्रस्तुति ऐसी रही कि मानों लोग नंद गांव में चले गए हो। रंग बरसे रे गुलाल बरसे... की प्रस्तुति ने पांडाल में मौजूद लोगों को फाल्गुन की रंग में रंग दिया। टीम ने कला वृक्ष मंडल के नृत्य, चरी नृत्य, ब्रज की लठमार होली, फूलों की होली, चरकुला नृत्य, मटका भवई नृत्य, दीपक नृत्य, सांवरिया नृत्य की प्रस्तुति से पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
अंत में श्रीकृष्ण गोविंद हर मुरारी, हे नाथ नारायण बासुदेव...की प्रस्तुति से कृष्ण भक्ति में लोगों को डूबो दिया। इस मौके पर उन्हें फोटोफ्रेम व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, डीएफओ आकाशदीप बाधवन, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, उप कृषि निदेशक एलबी यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, पीडी संत कुमार, अतिरिक्त सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि की उपस्थिति रही।