फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA takes action for parking

मोहलत खत्म, अब होगी कार्रवाई

Fri, 05 Feb 2016 02:10 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिना पार्किंग या पार्किंग का इस्तेमाल न करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें पर शिकंजा क सने की तैयारी हो चुकी है। इस संबंध में गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने जिन 53 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया था, उनक ा दोबारा सर्वे कराया जाएगा। जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग नहीं थी उन्हें 15 दिन और जिनके पास पार्किंग थी मगर वे उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, उन्हें सात दिन की मोहलत दी गई थी। नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद अब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक जिन्हें नोटिस भेजा गया है उनमें से ज्यादातर ने नोटिस का जवाब देकर खामियां दुरुस्त कर लेने की बात कही है। अब दोबारा सर्वे कराकर यह देखा जाएगा कि प्रतिष्ठानों ने कागजों में जो जवाब दिए हैं वह मौके की स्थिति से मेल खाते हैं या नहीं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव श्याम मिश्रा ने बताया कि 8 फरवरी से प्रतिष्ठानों का सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। किसी प्रतिष्ठान ने चिह्नित खामियों को दूर नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सील भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि प्राधिकरण की तरफ से कराई गई जांच में कई ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान मिले जिनके पास पार्किंग तो है लेकिन उसका व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्किंग कीजगह  दुकानें बना ली गईं या उनका इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा है। कई ऐसे भी प्रतिष्ठान भी हैं जिन्होंने ले-आउट के मुताबिक पार्किंग ही नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नार्सिंग होम पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
शहर में तमाम ऐसे नर्सिंग होम हैं जिनके पास पार्किंग नहीं है। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि सर्वे कराकर ऐसे सभी नर्सिंग होम को चिह्नित किया जाएगा। उन्हें भी नोटिस जारी कर सुधार के लिए मोहलत दी जाएगी। तय समय के बाद भी अगर खामियां दुरुस्त नहीं हुईं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं प्राधिकरण से पूर्णता सर्टिफि केट नहीं लेने वाले नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक करीब चार साल पहले हुई जांच में पाया गया था कि शहर के करीब 80 नर्सिंग होम ने अभी तक पूर्णता का सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed