फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA sealed the banquit haal of hotel shivaya

होटल शिवाय का बैंक्विट हाल सील

Fri, 09 Jun 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Jun 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
GDA sealed the banquit haal of hotel shivaya
होटल शिवाय का बैंक्विट हाल जीडीए ने सील कर दिया। - फोटो : Amar Ujala
बिना पार्किंग या फिर पार्किंग के मानक की अनदेखी कर होटल, रेस्त्रां समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वालों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को कार्रवाई का बिगुल बजा दिया। पहले दिन जीडीए ने चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की। होटल शिवाय का बैंक्विट हाल सील किया गया। होटल प्रबंधन ने जब बताया कि उनकी पार्किंग भलोटिया मार्केट की गली से है तो टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी भी जांच की। गली में सिर्फ एक गेट पाया गया जो भीतर के रास्ते से बैक्ंिवट हाल में जाकर मिलता है। टीम ने इस गेट को भी सील कर दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान प्रबंध तंत्र और जीडीए टीम के अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि दो दिन बाद बैंक्विट हाल, शादी के लिए बुक है। ऐसे में उनका क्या होगा, जिन्होंने इसे बुक कराया है। इसपर टीम का कहना था कि यह उनकी जिम्मेदारी थी। जब पहले ही नोटिस भेजा गया था तो उन्होंने बैक्ंिवट क्यों बुक किया। यही नहीं, टीम ने चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई तो पूरा होटल सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीटीए की टीम ने विजय चौराहा स्थित चौधरी स्वीट्स हाउस रेस्त्रां के खिलाफ भी आंशिक कार्रवाई की। रेस्त्रां के मालिक ने टीम को बताया कि उनके  पास पार्किंग की व्यवस्था है। पूर्व में जीडीए की तरफ से नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने रेस्त्रां के ठीक सामने की गली में स्थित जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की थी। जीडीए ने इसे एप्रूव्ड भी किया है। उन्होंने इसके कागजात भी दिखाए मगर टीम का कहना था कि पार्किंग दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने रेस्त्रां का मुख्य द्वार छोड़कर बगल के दो शटर सील कर दिए। अभियान की शुरुआत मेडिकल कॉलेज स्थित राधिका कांप्लैक्स से हुई। टीम ने वहां से पार्किंग खाली कराई। इसी तरह राप्ती कांप्लैक्स की पार्क़िग व बरामदे में लगी दुकानों को टीम ने हटवाया। पीएसी और क्षेत्रीय पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य रूप से एई एसपी अरविंद, पंकज पांडेय, राकेश प्रताप, जेई डीएन शुक्ला, राम इकबाल सिंह, भरत सिंह, रामेश्वर दूबे तथा जय सिंह शामिल रहे।


13 और 22 को भी चलेगा अभियान
गोरखपुर। जीडीए ने बिना पार्किंग के चल रहे 35 प्रतिष्ठानों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है। इनमें से चार के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई हुई। बाकी के खिलाफ कार्रवाई के लिए 13 और 22 को भी अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed