{"_id":"5d2b81778ebc3e6cac646c65","slug":"gangester-fight-with-business-man-son-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: व्यापारी पुत्र से मारपीट, चेन लूटने का आरोप, पुलिस ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: व्यापारी पुत्र से मारपीट, चेन लूटने का आरोप, पुलिस ने किया इनकार
Mon, 15 Jul 2019 06:08 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी के पास व्यापारी पुत्र की कार रोककर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट की। आरोप है कि भागते समय बदमाश गले से सोने की चेन लूट ली। हालांकि पुलिस ने लूट से इनकार की है।
विज्ञापन
युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और कूड़ाघाट निवासी विशाल गुप्ता के पुत्र बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। रविवार की रात विजित गुप्ता कार से अपने साथियों के साथ महादेव झारखंडी आवास विकास कालोनी की तरफ गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि आवास विकास कालोनी के पास शुभम सिंह नाम के युवक ने कार रुकवाई। कार रोकते ही वह व्यापारी पुत्र विजित की पिटाई करने लगा। साथियों के विरोध करने पर वह पिस्टल निकाल लिया और विजित के गले से चेन लूट ली। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे मगर तब तक बदमाश सोने की चेन लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम इसके पहले चेन लूट की घटना में जेल जा चुका है इन दिनों वह जमानत पर बाहर है।