फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraudester commited to return mony

प्रधान ने दी तहरीर, जालसाज ने रुपये वापसी का वादा किया

Sun, 27 Oct 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
fraudester commited to return mony
प्रधान ने दी तहरीर, जालसाज ने रुपये वापसी का वादा किया
विज्ञापन

कुईं बाजार। उरूवा पीएचसी के प्रभारी को धमकी देने और नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले जालसाज के खिलाफ प्रधान अच्छेलाल ने सिकरीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जालसाज के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपना पता सलेमपुर, देवरिया बताया है। बातचीत में उसने सोमवार तक सभी के रुपये खाते में ही वापस करने का वादा किया और पुलिस से कार्रवाई न करने का अनुरोध भी किया। हालांकि पूर्व सांसद कुशल तिवारी का नाम उसने क्यों लिया इस पर वह चुप्पी साधे हुए है।

बृहस्पतिवार को मोबाइल पर बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जालसाज ने तीन युवकों को नौकरी का झांसा देकर स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा था। सभी से उसने तीन-तीन हजार रुपये अपने खाते में मंगाए थे और स्वास्थ्यकर्मी से बातचीत के दौरान हड़काते हुए एक-एक हजार रुपये दोबारा मांगे थे। पहले तो सभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए थे लेकिन शनिवार को प्रधान ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामला उजागर होने के बाद पूर्व सांसद ने भी कार्रवाई की मांग की। ठगी का शिकार हुए तीनों युवक भी प्रधान के साथ थाने पर पहुंचे थे। ठगी का शिकार आकाश यादव, शिवदत्त गुप्ता और पवन यादव हुए हैं। रुपये गंवाने के बाद ही उन्हें ठगी की जानकारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed