फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in under-16 and 19 cricket for age

क्रिकेटर खेल रहे उम्र का खेल

Fri, 15 Apr 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
fraud in under-16 and 19 cricket  for age
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
जोन स्तर की अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की उम्र को लेकर एक बार फिर गोरखपुर की किरकिरी हो सकती है। अपनी उम्र गलत बताकर क्रिकेटर जोन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि आयोजक मंडल ने उनसे उम्र का प्रमाण पत्र लिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कई खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सन 2013-14 और 2014-15 में उत्तर प्रदेश अंडर-16 और अंडर-19 टीम के चयन के लिए हुई प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के तकरीबन दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों की उम्र मेडिकल टेस्ट में गलत पाई गई थी। इससे गोरखपुर की बहुत किरकिरी हुई थी। इस घटना के बाद आयोजक मंडल ने क्रिकेटरों के लिए उम्र प्रमाण पत्र देना अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन


इस बार फिर गोरखपुर जोन की अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से होना है। खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भेजे गए चयनकर्ता करेंगे। जिला और मंडल स्तर पर टीम को तैयार कर लिया गया है। मगर सूत्रों का कहना है कि अंडर-16 और अंडर-19 में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी उम्र कम बताकर जिला स्तरीय टीम में चयन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आयोजक मंडल को इसकी भनक लग गई है। इसलिए उम्र प्रमाण पत्र को संभालकर रख लिया गया है, जिससे मेडिकल टेस्ट में फेल होने पर उम्र का गलत प्रमाण पत्र देने वाले क्रिकेटरों पर कार्रवाई की जा सके।

सभी क्रिकेटरों के उम्र का प्रमाण पत्र रखा गया है। कानपुर में होने वाले मेडिकल टेस्ट में अगर क्रिकेटर फेल हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- शफीक अहमद सिद्दीकी, आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed