{"_id":"5de57aa08ebc3e54b546a731","slug":"fraud-gorakhpur-city-news-gkp3316872168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में फूड प्लाजा दिलवाने के नाम पर रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में फूड प्लाजा दिलवाने के नाम पर रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में फूड प्लाजा दिलवाने के नाम पर रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के कूड़ाघाट में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में फूड प्लाजा खुलवाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये हड़पने के आरोप में गोरखनाथ पुलिस ने एक नामजद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी भी आरोपी बनाई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कुशीनगर के सेवरही पकड़ियार बाजार निवासी शाहरुख खान मर्चेंट नेवी में तैनात है। आठ माह पूर्व गोरखनाथ क्षेत्र के नए गांव बनकटवा निवासी पवन कुमार त्रिपाठी और उनकी पत्नी समीक्षा त्रिपाठी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात पवन त्रिपाठी और उनकी पत्नी से हुई थी। उन्होंने उन्हें कूड़ाघाट में बन रहे एम्स में फूड प्लाजा खोलने का कांट्रैक्ट दिलाने का झांसा दिया। बदले में उनसे 16 लाख रुपये की मांग की थी। कांट्रैक्ट लेने के लिए वह तैयार हो गए। तय रकम में से 4.20 लाख रुपये उन्होंने पवन त्रिपाठी के खाते में आनलाइन ट्रांसफर किया। शेष रकम 4.80 लाख रुपये का भुगतान नकद किया। शेष रूपये बाद में देने को कहा था।
इससे परेशान होकर शाहरुख ने एसएसपी डॉ सुनील गुप्त को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले दंपती के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पवन व समीक्षा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया था। गोरखनाथ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थाी। इस बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पवन त्रिपाठी को कौड़ियहवां मोड़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
...
भरोसा दिलाने के लिए कैंपस घुमाया था
शाहरूख का भरोसा जीतने के लिए दोनों ने उसे एम्स कैंपस में घुमाया। इस दौरान कैंटीन वाली जगह भी दिखाई। वह झांसे में आ गया और नौ लाख रुपये यह कहते हुए दिया किया बाकी रकम बाद में देगा। नौ लाख रुपये में आधी रकम उसने खाते में दी और आधी नकद। रकम लेने के बाद दंपति ने शाहरूख को एक अनुबंध पत्र भी दिया।
...
जांच करने पहुंचा तब खुला भेद
करीब दो महीने पूर्व शाहरूख कैंटीन निर्माण की प्रगति जानने पहुंचा। तब किसी कर्मचारी ने बताया कि अब तक तो कोई प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है। यह जानने के बाद शाहरूख के पैरों तले जमीन खिसक गई। दंपति को फोन करने पर उसने मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद शाहरूख ने शिकायत की।