{"_id":"5d2758178ebc3e6cef2b1228","slug":"frad-gorakhpur-news-gkp313436132","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.29 करोड़ की जालसाजी का मास्टर माइंड बैंक लीडर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.29 करोड़ की जालसाजी का मास्टर माइंड बैंक लीडर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.29 करोड़ की जालसाजी का मास्टर माइंड गिरफ्तार
चौरीचौरा (गोरखपुर)। फर्जी कागजात तैयार करा अपने लोगों को गोल्डलोन और किसान क्रेडिट कार्ड से करोड़ों रुपये का कर्ज दिलाने के आरोपी मास्टर माइंड त्रयंबक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौरीचौरा पुलिस ने उसे बुधवार शाम को इलाके के भोपा बाजार से पकड़ा।
बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ चौरीचौरा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि परसौनी गांव के त्रयंबक पांडेय ने एसबीआई की स्थानीय शाखा में रिकवरी एजेंट व बैंक लीडर रहते हुए गोल्ड लोन में धांधली कर लगभग 1.80 करोड़ रुपये की जालसाजी की थी। मामले में बैंक मैनेजर धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी त्रयंबक पांडेय व एक अन्य कर्मचारी तथा व्यापारी पर केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2018 में ही त्रयंबक ने एक अन्य बैंक से भी सरकारी योजनाओं में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिचितों को लोन दिलाया। जिसका केस दर्ज हुआ। दोनों मामलों में उसने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। तीन माह पहले उसने साईं ट्रेवल्स के खाते में किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए फर्जी दस्तावेज लगाकर एक बैंक से 1.2936 करोड़ रुपये जमा करा लिया। जिसमें उसके खिलाफ मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार था।