{"_id":"5dc9c1488ebc3e5ae9177e67","slug":"fourlane-construcation-gorakhpur-city-news-gkp328909120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव की नसीहत के बाद , बढ़ी निर्माण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव की नसीहत के बाद , बढ़ी निर्माण की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के निर्माण का हाल
मुख्य सचिव की नसीहत के बाद , बढ़ी निर्माण की रफ्तार
गोरखपुर। जिले के दौरे पर आए मुख्य सचिव ने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के निर्माण की खराब स्थिति को देखकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद से निर्माण की रफ्तार तेज हो गई है। नालों की खुदाई और बिजली खंभे हटाने का कार्य तेज कर दिया गया है। असुरन से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क तारकोल से बनेगी।
2016 में शुरू हुआ गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का निर्माण कार्य दो साल में पूरा होना था, पर अभी तक 65 प्रतिशत काम ही हो पाया है। पहले धन की कमी के चलते काम की गति थमी हुई थी। इसका इंतजाम हुआ तो शहरी क्षेत्र में सड़क को चौड़ा करने में समस्या सामने आने लगी। जिनकी दुकानें और जमीनें फोरलेन में पड़ रहीं थी उनके मुआवजे का प्रावधान नहीं था। दूसरे सड़क में नाला निर्माण का प्रावधान भी नहीं था। मुख्यमंत्री के आदेश पर इसका नया एस्टीमेट बनाया गया। पहले 19.4 किलोमीटर के लिए183 करोड़ का बजट था। जब पूरी सड़क सीसी और नाला तथा शहरी क्षेत्र के चौड़ीकरण के दौरान दुकानों व मकानों के मुआवजे का प्रावधान किया गया तो लागत बढ़कर 404 करोड़ हो गई। इधर काफी दिनों से जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए थे। मुख्य सचिव के दौरे के बाद सड़क निर्माण के साथ नाला निर्माण का कार्य में भी तेजी आई है। मेट्रो चलाने के लिए ट्रैक बनाने पर कम से कम नुकसान हो इसलिए असुरन से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क तारकोल से बनेगी। बाकी पूरी सड़क सीसी बन रही है।
शाहपुर से असुरन तक तारकोल से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बाकी सड़क सीसी बन रही है। काम बहुत तेजी से कराया जा रहा है। रिवाइज एस्टीमेट हर जगह से पास होकर सीएम के पास जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही धन रिलीज हो जाएगा। मार्च तक हर हाल में काम पूरा हो जाएगा। - एमपी चौरसिया अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण