फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four people arrested with drugs worth four crores

चार करोड़ के मादक पदार्थ के साथ चार लोग गिरफ्तार, बड़ा कारोबारी परिजनों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 17 Nov 2019 04:28 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested with drugs worth four crores
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
भारत नेपाल सीमा के सरहदी गांव कैलास नगर में एसएसबी और पुलिस टीम ने एक मकान में संयुक्त रूप से छापा मारा। डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मादक पदार्थ, भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की। साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब चार करोड़ रुपए आंकी है।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाल सोनौली विजय कुमार सिंह और एसएसबी 66 वाहिनी डिप्टी कमांडेंट रितेश कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर हबीब मोहम्मद के घर संयुक्त रूप से छापा मारा गया। 
विज्ञापन


उसके घर से मादक पदार्थ हेरोइन 384 ग्राम,  मेथाकालोने 60 ग्राम, 15 हजार रुपए नेपाली और 5300 भारतीय रुपया बरामद हुआ। कारोबार में लिप्त जदरुन निशा पत्नी हबीब, रमजान, हद्दीश और सद्दीस को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पूरा परिवार कई वर्षों से मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त रहा है। हबीब कई बार जेल जा चुका है। अभी वह फरार है। यह सरहद के बढ़े कारोबारी हैं। सभी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


काका डॉग स्क्वायड अहम भूमिका

डिप्टी कमान्डेंट रितेश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम के काका ने छापा मारने के दौरान अहम भूमिका निभाई है। आरोपी ने घर के कोने कोने में मादक पदार्थ छिपा रखा था। जिसे काका ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed