फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four dead body found in gkp

एक दिन में चार शव मिलने से सनसनी

Thu, 08 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
four dead body found in gkp
चार शव मिले, दो की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के चार अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बुधवार को चार शव मिलने से सनसनी मच गई। दो की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से काफी प्रयास के बाद दो शवों की ही पहचान हो सकी। दो की शिनाख्त की कोशिश में पुलिस जुटी है।
खजनी में मिला युवक का शव
उनवल। खजनी के ऐक्सानारा के पास सड़क के किनारे बुधवार की सुबह युवक का शव मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने देखा कि हरे रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पैंट पहने पहना युवक पेट के बल गिरा था। करीब पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झोपड़ी में मिला वृद्घ का शव, हत्या की आशंका
भटहट। पिपराइच के बैलों गांव के रहने वाले रामअधार का शव बुधवार को खाली पड़े मकान के पास झोपड़ी में मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। रामअधार मंगलवार की शाम को भोजन करने के बाद पशुओं के रहने वाले टीन शेड के मकान में सोने चले गए। शरीर पर चोट के निशान थे। रामअधार के दोनों बेटे पुणे में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी और दोनों बहुएं रहती हैं। एक दिन पहले ही उनकी पत्नी का ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। पुलिस गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में मिला शव, हत्या का शक
सहजनवां। सिसई सिवान के पास राप्ती नदी में बुधवार को एक अघेड़ का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव संतकबीरनगर के घुरापाली निवासी रामदास यादव (55) का था। शव नीला पड़ चुका था। कान, नाक, आंख से खून टपक रहा था। गले पर भी कसे जाने के निशान थे। शव के पास ही पैकेट में दूध और केला का छिलका मिला है। वह नागपंचमी के दिन पांच जुलाई को संतकबीरनगर के छपिया गांव निवासी पराग यादव, टप्पू, दीनानाथ के साथ घर से निकले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामदास की चार बेटियां और दो बेटे हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नाले के पास खेत में मिला वृद्ध का शव
खोराबार। रामलखना गांव के तुर्रा नाले के पास खेत में बुधवार की सुबह वृद्ध का शव मिला। शव महुआरी गांव निवासी रामलाल (65) का था। वह मंगलवार की रात 8.30 बजे रामनगर कड़जहां से फास्ट फूड की दुकान बंद कर अकेले ही पैदल घर जा रहे थे। उनके हाथ में चोट के निशान थे और खून निकला था। चेहरा और शरीर झुलसा था। अधिकांश हिस्सा काला पड़ गया था। आशंका जताई जा रही है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामलाल का एक बेटा दुबई में है तो दूसरा फास्ट फूड सेंटर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed