फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   food sample has been taken

पान मसाला समेत मिठाई के छह नमूने लिए 

Thu, 17 Mar 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
food sample has been taken
खाद्य सामग्री की जांच के लिए नमूने लेते अधिकारी। - फोटो : shivharsh
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को धर्मशाला क्षेत्र की कई दुकानों पर छापामारी की। दुकानों के लाइसेंस आदि की जांच के साथ ही टीम ने वहां से पान मसाला समेत मिठाई के छह नमूने लिए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि टीम ने धर्मशाला पुल के नीचे स्थित शुभकामना मिष्ठान एवं जलपान गृह का निरीक्षण किया। लाइसेंस के साथ ही वहां की सफाई व्यवस्था भी देखी गई। सफाई की व्यवस्था सही करने के निर्देश के साथ ही वहां से लालमोहन और मिल्ककेक का नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने सूरज जर्दा भंडार से छोहाड़ा एवं बेसन तथा वर्मा ट्रेडर्स से कटी हुई सुपारी और केसर मिश्रित पान मसाले के नमूने लिए। अनिल कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को बृहस्पतिवार तक जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेज दिया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी क न्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव एवं विनोद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंगो सिप का भी सैंपल फेल
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जांच के लिए भेजी गई ट्रेटा पैक मैंगो सिप की गुणवत्ता भी अधोमानक पाया गया है। जून महीने में भेजे गए इस ट्रेटा पैक में बाहरी तत्व के रूप में स्टार्च मिलने की पुष्टि हुई है। साथ ही पैक पर दर्ज उत्पादक इकाई का पता भी बैच नंबर से नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed