फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Following major candidates finals

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम फाइनल

Fri, 22 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश नेतृत्व की ओर से गठित पैनल के समक्ष जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव के साथ विधायक की भी राय ली गई है।
विज्ञापन

इन नेताओं ने बृहस्पतिवार को जिला कमेटी की तरफ से बनाई गई सूची पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दे दिया। आधे ब्लाकों से एक ही नाम दिया गया था। जहां से दो नाम भेजे गए थे उस पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव के बाद ही ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी थी। जिला कमेटी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनों पर विचार करने के बाद सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व की ओर से बनाए गए पैनल को करना था। इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी, एमएलसी नरेश उत्तम, एसआरएस यादव, राजपाल कश्यप शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खां, जिला महासचिव मनुरोजन यादव, एवं विधायक राममति निषाद को पैनल के समक्ष पेश होकर अपनी बात रखनी थी। जहां से एक से अधिक नाम भेजे गए, उनपर विचार होना था। बहुत से ब्लाकों जैसे चरगांवा, जंगल कौड़िया से पार्टी की ओर से एक ही नाम भेजा गया था, जबकि बड़हलगंज से गैर सपा नेता का नाम भेजे जाने की चर्चा के बीच कुछ लोगों ने दूसरा नाम भेजा था।
गोला ब्लाक पर एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है तो इसके विरोध में पूर्व प्रमुख की ओर से भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने की चर्चा है। दोनों खेमे कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि पिपरौली ब्लाक में एक बसपा नेता का कुछ सपा कार्यकर्ता समर्थन कर रहे हैं, जबकि सपा के कई नेता एक दबंग के पक्ष में खड़े हैं।

जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी की सहमति के बाद सभी नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खां का कहना है कि नामों पर मुहर तो लग गई है, पर जब तक प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी सूची नहीं मिल जाती, तब तक वह कुछ नहीं कह सकते। किस ब्लाक से कौन प्रत्याशी होगा, इसकी सूची पार्टी की तरफ से जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed