{"_id":"5df697228ebc3e87f117f022","slug":"flat-culture-and-alergy-gorakhpur-city-news-gkp333419843","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट वाली जीवन शैली बढ़ा रही एलर्जिक अस्थमा : डॉ. अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट वाली जीवन शैली बढ़ा रही एलर्जिक अस्थमा : डॉ. अमित
विज्ञापन

गोरखपुर। महानगर और शहरों में एलर्जिक ब्रोंकाइटिस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कारण शहरों का फ्लैट कल्चर है। इन फ्लैटों में पर्याप्त प्रकाश, हवा और क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होती। इसके अलावा वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों के दौरान उठने वाली धूल सांस के रोगों का बड़ा कारण है। यह जानकारी नारायण क्लीनिक के डॉ. (मेजर) अमित कुमार श्रीवास्तव ने निशुल्क जांच शिविर में दी।
मांगरीश वेलफेयर और राष्ट्रीय सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नारायण क्लीनिक दाऊदपुर में सांस रोगियों का निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। फिजिशियन डॉ. अमित ने मरीजों को सांस के रोगों के कारण और बचाव के उपाय बताए। इस दौरान मरीजों का निशुल्क पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच) और थायराइड जांच की गई।
जांच के साथ ही निशुल्क परामर्श, परीक्षण और दवाएं भी दी गईं। शिविर में केएम लाल ने कहा कि वर्तमान में अधिकतर लोग स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे हैं, ऐसे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बहुत ही पुनीत कार्य है। समाजसेवी रजनीश कुमार श्रीवास्तव और मांगरीश वेलफेयर के इं. संजीत कुमार ने सभी लाभार्थियों के शीघ्र रोगमुक्त होने की कामना की। शिविर में कुल 165 मरीजों की निशुल्क जांच, परामर्श और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर इं. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (सचिव मुख्य इंजीनियर सिग्नल एंड टेलीकॉम पूर्वोत्तर रेलवे), डॉ. मनोज कुमार (विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज), रेलवे एक्टिविस्ट इं. रंजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. सैय्यद इफ्तिखारुल हक, ओम सिंह, पकंज कुमार, शिवम सिंह, आमिर हुसैन अंसारी, मो. हुसैन, सुदीप श्रीवास्तव, शिव प्रकाश पांडेय मो. शोएब एडवोकेट, नीरज गुप्ता, आशुतोश पांडेय, मुकेश सिंह राजेश सिंह पंकज वर्मा मनीष चंद्र, मिर्जा अयूब बेग, नसरुल्लाह वारसी आदि मौजूद रहे।