फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five more engineers traped in lohia enclave

लोहिया एन्क्लेव: पांच और अभियंताओं की गर्दन फंसी

Sat, 21 Sep 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
five more engineers traped in lohia enclave
लोहिया एन्क्लेव: पांच और अभियंताओं की गर्दन फंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। लोहिया एन्क्लेव फेज एक की खराब गुणवत्ता के मामले में पांच और अभियंताओं की गर्दन फंस गई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इन सभी की तैनाती परियोजना में थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर जयंत नार्लीकर द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट में दो ब्लाकों की गुणवत्ता खराब मिलने पर अब तक 12 अभियंताओं की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जा चुका है। इसके अलावा दो फर्म मां वैष्णो इंफ्राकांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और एचएस कंस्ट्रक्शन पर भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
उधर, प्राधिकरण सूत्रों के मुताबिक प्रमुख सचिव आवास ने इस मामले में कमिश्नर बस्ती को जांच सौंपी है। जल्द ही सभी अभियंताओं के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर उनका भी पक्ष लिया जाएगा। इस संबंध में जीडीए के सचिव राम सिंह गौतम का कहना है कि जांच के लिए अधिकारी नामित होने की सूचना है मगर अभी कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। बस्ती के कमिश्नर का कहना है कि आदेश की जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन

चार ट्रक में भेजे गए जांच के लिए नमूने
गोरखपुर। अभी तक लोहिया एन्क्लेव के दो ब्लाकों की गुणवत्ता की रिपोर्ट आ चुकी है। इसके आधार पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। वहीं दो ब्लाकों की गुणवत्ता खराब मिलने पर कमिश्नर ने बाकी के 39 ब्लाक की भी गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार की अगुवाई में जांच कमेटी ने 16 सितंबर को इन सभी ब्लाकों के भी नमूने लिए। इनमें ईट, मसाला, टाईल्स, खिड़कियों के फाटक, कोटा स्टोन आदि के नमूने शामिल हैं। शुक्रवार को ये सभी नमूने चार ट्रकों में रखकर लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर के आईटी कॉलेजों में जांच के लिए भेजे गए। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि और कितने फर्म व ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी नमूने भेजे गए, सब फेल
जांच कमेटी ने लोहिया एन्क्लेव के दोनों ब्लाकों से लिए नमूनों की क मला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर से जांच कराई थी। रिपोर्ट से पता चला कि फ्लैट के कमरों से लेकर बाथरूम तक की गुणवत्ता काफी खराब है। फर्श के टाईल्स, खिड़कियों के फाटक, प्लास्टर, बाथरूम के प्लास्टर एवं टाईल्स, कोटा स्टोन आदि का निर्माण मानक के विपरीत पाया गया। भवन निर्माण में भी घोर अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed