{"_id":"576aa93e4f1c1b9172b4888e","slug":"first-ticket-is-rac-leter-mesage-recieved-of-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले संदेश आया आरएसी का, बाद में वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले संदेश आया आरएसी का, बाद में वेटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी की लापरवाही के चलते एक यात्री का रेल सफर मुश्किलों से भर गया। उनके मोबाइल पर पहले आरएसी का संदेश आया और जब वह स्टेशन रवाना हुए तो फिर वेटिंग का संदेश आ गया। समय कम होने के चलते वह टिकट भी निरस्त नहीं करा सके और ट्रेन की भीड़ का हिस्सा बनकर किसी तरह रवाना हो गए।
दक्षिणी बेतियाहाता के जय प्रकाश यादव ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 22 जून को दिल्ली जाने के लिए स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन कराया था। एक दिन पहले 21 जून को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनका टिकट आरएसी 24 हो गया है। जय प्रकाश ने अपनी यात्रा की तैयारी भी कर ली। लेकिन जब फाइनल चार्ट तैयार हुआ तो उनके पास वेटिंग टिकट का मैसेज आया। दो संदेश आने पर उन्होंने स्टेशन जाकर पता किया तो उनका टिकट वेटिंग ही निकला।
उनका कहना था कि वे घर से सामान लेकर स्टेशन चले आए हैं और जब तक टिकट निरस्त कराएंगे तो समय की बाध्यता के चलते किराया भी रिफंड नहीं हो सकेगा। बाद में उन्होंने अपना सफर जारी रखने का फैसला किया और स्लीपर कोच में खड़े होकर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचकर इसकी शिकायत रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजकर करूंगा।