फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First day of new year 2018

नए साल के इस्तकबाल में सूरज ने दिया साथ 

Tue, 02 Jan 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 02 Jan 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
First day of new year 2018
नए साल के पहले दिन धूप खिली तो जश्न मनाने पार्क पहुंच गए। - फोटो : Amar Ujala
सूरज के साथ ने नए साल के पहले दिन को खुशगवार और यादगार बना दिया। पार्क, रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर परिवार के साथ लोग नए साल का जश्न मनाने निकल पड़े। खुशगवार हुए मौसम के चलते नए साल पर कई जगहों पर त्योहारों सी रौनक नजर आई। इस दौरान सैरसपाटे के लिए निकले लोग गर्मजोशी से ‘हैप्पी न्यू इयर’ बोलते मिले।
विज्ञापन


सुबह धूप थोड़ी देर से खिली, जिसके बाद मौसम का मिजाज बदलता गया। लोग सुबह से ही वर्ष के पहले दिन को अपने मनमाफिक बिताने की योजना में लगे थे। कोई अपनी बाइक को गुब्बारों से सजा रहा था तो किसी को पिकनिक की तैयारी करनी थी। साल के पहले दिन को काफी लोगों ने सैरसपाटे के जरिए यादगार बनाने की तैयारी कर रखी थी। शहर के लोगों की योजना में न सिर्फ शहर के दर्शनीय स्थल रहे बल्कि आसपास के पर्यटन स्थल भी थे। शहर से सुबह सवेरे कई वाहन कुशीनगर और नेपाल के लिए रवाना हुए। हालांकि, ऐसे भी लोगों की बड़ी संख्या थी जो आसपास के कस्बों से नए साल का जश्न मनाने की खातिर शहर आए थे। नववर्ष के उल्लास को सूरज के चटख प्रकाश से पूरा जोर मिल गया। खुशनुमा मौसम में लोग मुस्कुराते चेहरे के साथ शहर में निकले और पूरे दिन परिवार के साथ नए साल का जमकर आनंद उठाया। 
विज्ञापन


मॉल और थिएटर भी भरे रहे
नए साल की खुशियों में शहर के मॉल और थिएटर भी भीड़ से भरे रहे। सिटी मॉल में सुबह से ही काफी भीड़ थी। ऐसा ही नजारा शहर के अन्य मॉल का भी था। इस बीच लोगों ने ‘टाइगर जिंदा है’ मूवी को खूब पसंद किया। शहर के अन्य थिएटर भी सोमवार को भीड़ से भरे रहे। नए साल को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदली रामगढ़ताल की छटा
रामगढ़ताल के प्राकृतिक दृश्य के बीच नए साल का जश्न मनाने पहुंचे शहरियों को धूप बागबाग कर गई। दोपहर में सूरज की रोशनी से नहाए ताल की आभा लोगों को उसे एकटक निहारने को मजबूर कर रही थी। किनारे पर बसी कॉलोनियां एवं भवन का अक्स ताल के पानी को मननोहक रूप दे रहा था। लोगों ने ताल के इर्दगिर्द लगी दुकानों पर चाट, आइसक्रीम, भुट्टा, मूंगफली आदि का लुत्फ लिया तो वहीं खूब सेल्फी ली।

रात तक चला बधाई देने का सिलसिला
सोमवार को पूरे दिन नए साल की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एकदूसरे को नए साल की बधाई दी। कहीं लोग गले लगकर तो कहीं फोन और सोशल साइट्स पर अपने इष्ट मित्रों को बधाई देते दिखे। इस बीच बुके और अन्य गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी भीड़ रही। नए साल के जश्न के बीच देर रात तक लोग अपनों को नववर्ष की मुबारकबाद देने में मशगूल नजर आए।


गोरखनाथ मंदिर में मेले जैसा माहौल
ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर परिसर साल के पहले दिन खचाखच भरा रहा। शहरियों के साथ ही बाहर से भी काफी संख्या में सैलानी नए साल की शुरुआत पर बाबा गुरु गोरखनाथ के आगे माथा टेकने पहुंचे थे। लोगों ने दर्शन के बाद परिसर में सैरसपाटे और बोटिंग का आनंद लिया। आसपास के रेस्तरां भी यहां पहुंचे सैलानियों के भीड़ से आबाद रहे। भीड़ का आलम यह था कि पूरे दिन मंदिर के आसपास की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed