{"_id":"5dd6cb088ebc3e54ab5695a6","slug":"fireing-gorakhpur-news-gkp3301928119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में प्रधान के बड़े भाई को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में प्रधान के बड़े भाई को मारी गोली
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के नीबा होरिल में बृहस्पतिवार को रंजिश में प्रधान के बड़े भाई को गोली मार दी गई। उनके एक अन्य सहयोगी के हाथ में भी छर्रे लगे हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान के भाई ने गोली मारी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंच कर एएसपी असित श्रीवास्तव ने भी घायलों से पूछताछ की। वहीं एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान , उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नीबा होरिल गांव निवासी प्रधान राजवंत उर्फ राजू सिंह के बड़े भाई बलवंत कुमार (36) पुत्र प्रेम शंकर सिंह गांव के ही रहने वाले फखरुद्दीन पुत्र अबू मोहम्मद के साथ बृहस्पतिवार को खेत की निगरानी करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रोक कर कुछ लोगों ने उनसे विवाद कर लिया और प्रधान के बड़े भाई को गोली मार दी।गोली पेट के दाहिनी तरफ से होते हुए बाहर निकल गई। सहयोगी फखरुद्दीन के भी हाथ में छर्रा लगा। जानकारी पर लोग जुटे। आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रधान के घायल भाई बलवंत कुमार का आरोप कि पूर्व प्रधान के परिवार से उसकी पुरानी अदावत के साथ ही चुनावी रंजिश भी चल रही है। इसी वजह से पूर्व प्रधान ने अपने भाइयों व भतीजे के साथ मिलकर खेत से बाइक से लौटते समय रोक लिया और हाथापाई की। इसके उसके दाहिने पेट में पिस्टल सटाकर फायर कर दिया। गोली का छर्रा उसके साथ मौजूद फखरुद्दीन के हाथ में भी लगी। गोली की आवाज सुनकर लोगों को आता देख कर हमलावर गिठनी गांव की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
प्रधान राजवंत उर्फ राजू सिंह का आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसके भाई को गोली मारी गई। आरोपी अभी हाल में जेल से छूटकर आया है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोग खेत में पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। जबकि वर्तमान प्रधान के भाई ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। ट्रैक्टर का पहिया डिलेवरी पाइप पर चढ़ गया। उसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तकरार हो गई। पीड़ित प्रधान पक्ष के लोग पूर्व प्रधान के भाई पर गोली मारने का आरोप मढ़ रहे हैं। इसके साथ ही घटना में पूर्व प्रधान, उनके भाइयों और भतीजे को शामिल होने का आरोप मढ़ा जा रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।