फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in vegitables market

महेवा फल मंडी में आग लगी लाखों रुपये के फल हुए नष्ट

Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
fire in vegitables market
fire in vegitables market - फोटो : GORAKHPUR CITY
महेवा फल मंडी में आग लगी लाखों रुपये के फल हुए नष्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। महेवा फल मंडी में बुधवार की देर रात फलों की करीब आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से 10 लाख रुपये से अधिक के फल नष्ट हो गए। दुकान में मजदूर सोए थे, जो आग फैलती देख भाग निकले। फायर ब्रिग्रेड करीब एक घंटे में आग पर काबू पा सकी। दुकानों में आग साजिशन लगाना बताया जा रहा है।
फल मंडी में रात 12.30 बजे भोगेंद्र नाथ ठाकुर की फल की दुकान बी-30 में आग लगी। जब तक लोग समझते, आग ने जल्दी ही विकराल रूप धारण कर आसपास की लगभग आधा दर्जन और दुकानों को चपेट में ले लिया। शुरुआत मेें आग दुकान में जल रहे दिए से लगना बताया गया। बाद मेें दुकान मालिक के बेटे राजन ने एक अन्य दुकानदार पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया। आग लगने पर फायर ब्रिग्रेड की एक गाड़ी आई, लेकिन जल्दी ही उसका पानी खत्म हो गया। थोड़ी देर में दमकल की दूसरी गाड़ी पहुंची। रात 1.30 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। दुकान के अंदर दो सिलिंडर रखे थे, जिन्हें समय रहते हटा दिया गया।
विज्ञापन

तारामंडल क्षेत्र निवासी दुकानदार भोगेंद्र आग में लाखों के फल व अन्य सामान नष्ट होता देखकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि नुकसान का सही आकलन सुबह ही हो पाएगा। दुकान में रखे जरूरी कागजात भी जल गए। दुकान का बीमा नहीं है। आग की सूचना पर सबसे पहले रुस्तमपुर चौकी इंचार्ज मनीष यादव पहुंचे। दुकान मालिक के बेटे राजन ने चौकी इंचार्ज को बताया कि पड़ोस के एक दुकानदार से विवाद चल रहा है। उसे पूरा शक है कि आग उसी ने लगाई है। शाम पांच बजे जलाया गया दिया इतनी रात तक जल नहीं सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed