{"_id":"5dc33a658ebc3e5b2c1d30c1","slug":"fire-in-maheva-fruit-market-fear-of-major-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा फल मंडी में लगी आग, बड़े नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा फल मंडी में लगी आग, बड़े नुकसान की आशंका
Thu, 07 Nov 2019 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा फल मंडी में बुधवार की देर रात फलों की करीब आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से 10 लाख रुपये से अधिक के फल नष्ट हो गए। दुकान में मजदूर सोए थे, जो आग फैलती देख भाग निकले। फायर ब्रिग्रेड करीब एक घंटे में आग पर काबू पा सकी। दुकानों में आग साजिशन लगाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फल मंडी में रात 12.30 बजे भोगेंद्र नाथ ठाकुर की फल की दुकान बी-30 में आग लगी। जब तक लोग समझते, आग ने जल्दी ही विकराल रूप धारण कर आसपास की लगभग आधा दर्जन और दुकानों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
शुरुआत मेें आग दुकान में जल रहे दिए से लगना बताया गया। बाद मेें दुकान मालिक के बेटे राजन ने एक अन्य दुकानदार पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया। आग लगने पर फायर ब्रिग्रेड की एक गाड़ी आई, लेकिन जल्दी ही उसका पानी खत्म हो गया। थोड़ी देर में दमकल की दूसरी गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
रात 1.30 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। दुकान के अंदर दो सिलिंडर रखे थे, जिन्हें समय रहते हटा दिया गया।
तारामंडल क्षेत्र निवासी दुकानदार भोगेंद्र आग में लाखों के फल व अन्य सामान नष्ट होता देखकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि नुकसान का सही आकलन सुबह ही हो पाएगा। दुकान में रखे जरूरी कागजात भी जल गए। दुकान का बीमा नहीं है।
आग की सूचना पर सबसे पहले रुस्तमपुर चौकी इंचार्ज मनीष यादव पहुंचे। दुकान मालिक के बेटे राजन ने चौकी इंचार्ज को बताया कि पड़ोस के एक दुकानदार से विवाद चल रहा है। उसे पूरा शक है कि आग उसी ने लगाई है। शाम पांच बजे जलाया गया दिया इतनी रात तक जल नहीं सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।