फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in kusumhi forest

कुसम्ही जंगल में लगी आग, आठ घंटे बाद बुझी

Mon, 25 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
fire in kusumhi forest
जंगल में आग। - फोटो : अमर उजाला
कुसम्ही जंगल में रविवार की दोपहर वनसप्ती के पास आग लग गई। जानकारी पाकर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक आग दो किलोमीटर के दायरे में फैल चुकी थी। इसे बुझाने में आठ घंटे लग गए। 
विज्ञापन


वन विभाग के चेक पोस्ट के पूरब दिशा की ओर दोपहर 12 बजे लोगों ने देवरिया मार्ग के किनारे जंगल की झाड़ी में आग लगने की सूचना वनकर्मियों को दी। जंगल के आसपास रहने वाले लोगों की मदद से वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किनारे लगी आग को तो बुझा ली लेकिन जंगल के अंदर का रास्ता दुर्गम होने के कारण वहां तक गाड़ी नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


दो किलोमीटर के दायरे में फैली आग रात आठ बजे बुझाई जा सकी। आग की चपेट में आने से सैकड़ों पेड़ जल गए। वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed