फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in astrology

अंगारक योग से धधक रहे अंगारे

Sun, 10 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
fire in astrology
आग लगने से खेत में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-बस्ती मंडल में कई दिनों से जारी आग के तांडव के पीछे ज्योतिषविद् मंगल-शनि की युति को कारण मान रहे हैं। इससे अनिष्ट के योग बन रहे हैं। ज्योतिष के नजरिये से मंगल-शनि की युति से बना अंगारक योग अभी और भी अंगारे धधका कर तबाही मचा सकता है। ग्रहों के प्रभाव की दृष्टि से मई-जून का महीना भयावह हादसे करा सकता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद मिश्र का कहना है कि इस समय काल पुरुष की कुंडली में मंगल और शनि अष्टम स्थान पर हैं। ये दोनों क्रूर ग्रह परस्पर विरोधी हैं। इनका साथ आना अंगारक योग बनाता है। इस योग से आग की घटनाओं से तबाही, बिजली के चलते हादसे, मौसम में उथल-पुथल और जनसामान्य की सेहत में गिरावट सामने आती है। इसका सीधा प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है। अंगारक योग पृथ्वी के ऊपर और नीचे उथलपुथल सामने लाता है।
विज्ञापन


इन दोनों क्रूर ग्रहों की यह युति सितंबर तक रहेगी, लेकिन योग के मध्यकाल यानी मई-जून में बड़े हादसे सामने आ सकते हैं। कालपुरुष की कुंडली में अष्टम स्थान वृश्चिक राशि का है, जिसका सीधा संबंध भूगर्भ-पुरातत्व से भी होता है। इस राशि में अंगारक योग का बनना उत्तर पूर्व दिशाओं में भूकंप एवं प्राकृतिक आपदा के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सितंबर तक रहेगा अंगारक योग
पंडित शरद चंद मिश्र के अनुसार 20 फरवरी शाम 4:42 बजे मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां शनि पहले से मौजूद है। शनि अभी काफी समय तक इस राशि में रहेंगे, लेकिन 18 सितंबर सुबह 7:44 बजे मंगल का स्थान परिवर्तित हो जाएगा। इस बीच अंगारक योग आग के चलते हादसे और प्राकृतिक आपदा सामने लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed