{"_id":"5d8f5b9f8ebc3e93a04e8acd","slug":"fir-aginst-imran-khan-in-maharajganj-court-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पाकिस्तानी पीएम इमरान के खिलाफ भारत में पहला मुकदमा दर्ज, यह है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पाकिस्तानी पीएम इमरान के खिलाफ भारत में पहला मुकदमा दर्ज, यह है पूरा मामला
Sat, 28 Sep 2019 06:59 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के महराजगंज कोर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि इमरान खान के खिलाफ दाखिल यह देश का पहला मुकदमा होगा। अधिवक्ता विनय कुमार पांडे ने इमरान खान के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महराजगंज के अदालत में कई धाराओं में केस दाखिल किया है।
विज्ञापन
वकील विनय कुमार पांडे ने कोर्ट के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारत विरोधी तत्वों ने साजिश करके अमेरिका की लेबर कोर्ट में कुछ दिन पहले ही मुकदमा दाखिल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने बयान से हमेशा भारत में राष्ट्रद्रोह और दो वर्गों के बीच वैमनस्यता फैलाने का कार्य करते हैं। इसी को लेकर महाराजगंज के अधिवक्ता ने इमरान के खिलाफ केस दाखिल किया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उपरोक्त केस में कोतवाली सदर से आख्या आहूत करते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए नौ अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की है।