फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR against will be registered BJP MP Kamlesh and five others

भाजपा सांसद कमलेश समेत पांच पर दर्ज होगी एफआईआर, फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराई

Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against will be registered BJP MP Kamlesh and five others
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर में बलदेव प्लाजा की जमीन कूटरचित दस्तावेज की मदद से रजिस्ट्री कराने के आरोप में भाजपा सांसद कमलेश पासवान, व्यापारी सतीश नांगलिया समेत पांच के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज होगा। 
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यासमिन अकबर ने कैंट इंस्पेक्टर को केस दर्ज कर न्यायालय में एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। गोलघर प्रताप मार्केट निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट में कहा कि मौजा हाजा में अराजी नंबर 27 व 37 की जमीन मेरी है। इस पर कई सालों से सफेदपोश कब्जा किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जमीन पर बलदेव प्लाजा का निर्माण भी करा लिया। नई दिल्ली निवासी योगेश्वर प्रसाद की पत्नी सुधा प्रसाद व उनके बेटे कौस्तुभ प्रसाद तथा कंदर्प प्रसाद ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन अपने नाम कराने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र की ओर से अधिवक्ता कृष्णानंद तिवारी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि 21 अप्रैल 1999 को तत्कालीन एसडीएम सदर मुकेश कुमार द्वारा जांच में भी भूखंड का स्वामी नरेंद्र के पिता स्व. फुद्दी सिंह को पाया। 

इसके बावजूद तीनों लोगों ने स्वयं को मालिक दर्शाते हुए उसे बेचने की कोशिश की। कृष्णा डेवलपर्स फर्म के पार्टनर सतीश नांगलिया और उनके दूसरे पार्टनर कमलेश पासवान द्वारा कूटरचित और फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। 

न्यायाधीश ने कमलेश पासवान, सतीश नांगलिया, सुधा, कौस्तुभ, कंदर्प, के खिलाफ  जालजाजी का केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। 

हाईकोर्ट में चुनौती देंगे 
सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। मामला 2015 का है। नरेंद्र प्रताप सिंह ने जमीन पर दावा है। अब नरेंद्र के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी करेंगे। वह मामले को बिना वजह तूल दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed